फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह हिंसा के आरोपी को कोर्ट ने दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा के दिन गुरुग्राम में थी आरोपी की लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। 31 जुलाई को नूंह में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों की अदालती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सोमवार को हिंसा के एक आरोपी को अदालत द्वारा जमानत दे दी गई। दावा है कि हिंसा वाले दिन आरोपी की लोकेशन गुरुग्राम में थी।
विज्ञापन


अधिवक्ता ताहिर एवं रमजान से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई को तावडू नगर में एक पुलिस वाहन पर पथराव हुआ था। इस मामले में तावडू थाने में दो नामजद सहित 40 अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। गांव शिकारपुर के रहने वाले तारीफ को पुलिस वाहन पर पथराव मामले में आरोपी मानकर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी तारीफ के परिजन पहले से ही दावा कर रहे थे कि वह निर्दोष है। हिंसा के दिन वह गुरुग्राम में कंपनी में ड्यूटी पर था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को दिखाई, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुनवाई के दौरान इसी सीसीटीवी फुटेज को अधिवक्ता ने मजबूत साक्ष्य के रूप में अदालत में पेश किया। जिसके आधार पर तारीफ को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें