फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी होने की पूछताछ करने पर दंपती से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी की स्टेपनी हो गई थी चोरी, पड़ोसी परिवार व उनके दो चालकों पर मारपीट के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत खुर्मपुर गांव में गाड़ी की स्टेपनी चोरी होने की पूछताछ करने पर पड़ोस में रहने वाले परिवार व उनके चालकों ने दंपती के साथ मारपीट की। 11 जुलाई को हुई इस मारपीट में शिकायतकर्ता के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर कई नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
खुर्रमपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा कंपनी की गाड़ी चलाता है। 10 जुलाई की रात को करीब 11 बजे उसने गाड़ी घर के पास खड़ी की थी। अगले दिन जब गाड़ी बाहर गई, तो पता चला कि किसी ने गाड़ी की स्टेपनी खोलकर चोरी कर ली है। शाम को विनोद कुमार की पत्नी सविता देवी ने स्टेपनी चोरी होने के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ की तो पड़ोस में रहने वाली बीना ने सविता देवी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आरोप है कि जब विनोद कुमार ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी बीना, पति सत्यवीर, गौतम व उनके दो चालकों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि सत्यवीर ने उसके दोनों हाथों पर लाठियों से वार किए। इसके बाद वे जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उसके दोनों हाथों की हड्डियां टूट गईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर उनके घर के दरवाजे के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर देते हैं व हटाने के लिए कहने पर झगड़ा करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट मामले में सत्यवीर को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश कुमार, जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें