फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तांत्रिक विद्या के नाम पर लाखों की नकदी व जेवरात लेकर दंपती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप, छानबीन में जुटी है पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना एरिया में तथाकथित तांत्रिक दंपती द्वारा महिला से लाखों की नकदी व जेवरात की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तांत्रिक लोगों से करोड़ों की ठगी करके यूपी फरार हो गया और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बल्लभगढ़ शिव कॉलोनी की योगिता ने कहा कि वह मियावाली कॉलोनी में रहती है। बीते दिसंबर माह में उसकी बहन की मुलाकात राजेश शुक्ला नामक पंडित से हुई। उसने उसकी बहन को हस्त रेखा व झाड़ फूंक के बारे में बताया। इसके बाद सांय को पंडित राजेश शुक्ला उनके घर पर आया और उसकी बहन को झाड़ा लगाया। उसने बताया कि उनके परिवार पर कुछ ऊपरी चक्कर है। उसने इलाज के लिए 1200 रुपये लिए और फोन नंबर ले लिया। एक दिन योगिता की सास यहां आई हुई थी तो पंडित ने उससे कहा कि उसके बेटे पर भूतों का साया है, उस पर जान का खतरा मंडरा रहा है। उन्हें भगाने के लिए उसने 26 हजार रुपये ले लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें