फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर परिषद के अधिकारियों की मनमानी से पार्षद परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नगर परिषद के पार्षद इन दिनों नगर परिषद के अधिकारियों की मनमानी से खासे परेशान है। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी नूंह कार्यालय में नहीं बैठते हैं। अधिकांश अधिकारी एक सप्ताह में एक-दो बार आते हैं और वे भी जिला सचिवालय स्थित जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) कार्यालय में बैठकर वहीं से वापस चले जाते हैं। नगरपरिषद के वार्ड नंबर 13 से पार्षद सुमित अदलखा, वार्ड नंबर 2 से पार्षद सद्दाम हुसैन वार्ड नंबर 3 से पार्षद रहीस खान आदि का कहना है कि नप कार्यालय में एमई, सचिव, ईओ, एक्सईएन नहीं बैठते हैं। वहीं जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) दलबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में संज्ञान लिया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारी अपने कार्यालय में ही बैठेंगे। लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें