फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भ्रष्टाचार की खुली पोल... पांच दिन में उखड़ी 54 लाख की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगरपुर से बसई खानजादा वाली सड़क की हकीकत, लोगों ने लगाया घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त काम करने का प्रयासों के बावजूद, क्षेत्र में निर्माण कार्यों में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। 54 लाख रुपये से बनी शुगरपुर से बसई खानजादा वाली सड़क मात्र पांच दिनों बाद ही जगह-जगह से उखड़ने लगी, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और मामले की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त काम करने का प्रयास कर रही हो लेकिन कुछ अधिकारी निर्माण कार्यों में भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर इस सपने को साकार नहीं होने दे रहे हैं। लाखों की लागत से बनाई जा रही खानजादा से शुगरपुर और रोनपुर जाने वाली सड़क में लोगों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने इसमें केवल खानापूर्ति की है।
विज्ञापन


खानापूर्ति के लिए बनाई गई सड़क
इस सड़क को 54 लाख 57 हजार रुपये में बनाकर तैयार किया गया। ग्रामीण तारीफ शुगरपुर, शाहिद, मुबारिक, आरिफ, कासम व हाकम ने बताया कि सड़क पर महज एक इंच से कम मोटाई का कंक्रीट डाला गया है, जबकि मानक के अनुसार मोटाई अधिक होनी चाहिए थी। सड़क में नाममात्र के लिए चारकोल से बनी रोडियों का प्रयोग किया गया। इससे सड़क का आधार कमजोर हो गया और तीसरे दिन ही सड़क उखड़ने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह यह सड़क छह महीने भी नहीं टिक पाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है लेकिन अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर आया और न ही कोई कार्रवाई हुई है। यह सड़क मार्केटिंग बोर्ड के द्वारा बनाई जा रही है, लेकिन काम केवल खानापूर्ति के लिए किया गया है।
विज्ञापन


सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कहीं से सड़क टूटने लगी है तो मौका देखकर वहां पर मरम्मत कराई जाएगी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कायम, जूनियर इंजीनियर मार्केटिंग बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें