फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-95 में निगम की लापरवाही आई सामने, खुले नाले में गिरकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मानेसर। मानेसर के सेक्टर 95 में खुले पड़े सीवर नाले के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार को एक बाइक सवार महिला खुले नाले में गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत हयातपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।



स्थानीय लोगों के अनुसार यह खुला नाला काफी समय से लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। सेक्टर 92 के एक निवासी ने 24 अप्रैल को इस खुले नाले का वीडियो भी बनाया था। निवासी का कहना है कि वह इस समस्या को नगर निगम मानेसर के अधिकारियों तक पहुंचाना चाहता था, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन




रविवार को जब वही निवासी दोबारा उस रास्ते से गुजरा तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। मौके पर पता चला कि एक बाइक उसी खुले नाले में गिर गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में महिला को सिर में चोट लगी और वह बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन




घटना के बाद लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय पर नाले को ढक दिया जाता या वहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो यह हादसा टाला जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें