फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद में पानी की पाइप लाइन बिछाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना पर 2 करोड़ रुपये होंगे खर्च , साढ़े सात किमी लंबी होगी लाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव दौलताबाद में पेयजल की किल्लत जल्द ही खत्म होने वाली है। इनके लिए निगम ने गांव में पाइप लाइन बिछाकर नहरी पानी की आपूर्ति कराने की तैयारी कर ली है। सर्वे के बाद एस्टीमेट तैयार करके ऑनलाइन टेंडर लगाकर निविदाएं मांगी गई हैं। इस काम में 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की योजना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही भूमिगत पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। दिसंबर 2020 में गांव दौलताबाद को नगर निगम के दायरे में शामिल किया गया था। गांव के अधिकतर हिस्से में सालाें पुरानी पाइप लाइन है। तेजी से हो रहे जल दोहन के कारण बोरवेल भी सूखने लगे हैं और भूजल स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में गांव की 30 हजार से अधिक की आबादी को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। निगम के दायरे में आने के बाद समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग हो रही थी। नगर निगम ने गांव में भूमिगत पेयजल लाइन बिछाकर घर-घर तक पानी पहुंचने का एस्टीमेट तैयार किया है। जिसके तहत 2 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े सात किमी लंबी पेयजल लाइन बिछाई लाएगी। निगम ने ऑनलाइन टेंडर लगाकर निविदाएं मांगी हैं।



इनसेट



नए विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों में आएगी तेजी

दिसंबर 2020 में नगर निगम की सीमा में बजघेड़ा, दौलताबाद, मोहम्मदहेडी, धनकोट, उल्लाहवास, बेहरामपुर, बाबूपुर, कादरपुर, धर्मपुर, खेड़की माजरा, पलड़ा, नंगली उमरपुर समेत कुल 16 गांव शामिल किए गए थे। निगम अधिकारियों की मानें तो इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसके लिए सर्वे कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द ही मार्ग प्रकाश, सीवर, सड़क व पानी समेत अन्य विकास कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट:::



गांव दौलताबाद में पानी की पाइल लाइन बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर लगाकर निविदाएं मांगी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही वर्क ऑर्डर जारी करके काम शुरू करा दिया जाएगा। - निजेश कुमार, एक्सईएन, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें