फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में ग्रीन बेल्ट से निगम ने हटाए अवैध कब्जे मानीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने ग्रीन बेल्ट के दोनों ओर 3.7 किलोमीटर के हिस्से को अतिक्रमण से मुक्त किया
विज्ञापन

सेक्टर-61, 62, 66, 67, 69 और 70 के सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर भी चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की प्रवर्तन शाखा ने दो दिवसीय तोड़फोड़ अभियान चलाया। इसके तहत सेक्टर-61, 62, 66, 67, 69 और 70 के ग्रीन बेल्ट और मास्टर रोड पर अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान ग्रीन बेल्ट के दोनों ओर 3.7 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया।
जीएमडीए के सीईओ के निर्देशों के अनुसार मास्टर रोड और ग्रीन बेल्ट को दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। डीटीपी आरएस बाठ ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में झुग्गियां, दुकानें, बिना लाइसेंस के रेहड़ी-पटरी वाले जो नगर निगम की अनुमति के बिना काम कर रहे थे उन्हें भी अभियान के दौरान हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक चले इस अभियान के दौरान 48 झुग्गी-झोपड़ियां, 14 चाय की दुकानें, 25 पौधों की नर्सरी, तीन दुकानें, जूस और फर्नीचर बेचने वाली 42 अस्थायी दुकानें, पनवाड़ी की दुकानें, फल और सब्जी विक्रेता, सात बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें और पांच कार वर्कशॉप को हटाया गया। इसके अतिरिक्त, कार शोरूम और मरम्मत की दुकानों द्वारा बनाए गए 8 अवैध प्रवेश को भी प्रवर्तन विंग द्वारा अवरुद्ध किया गया। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन विंग द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जा चुके हैं। इसमें राजीव चौक, सेक्टर-16 के साथ-साथ एनएच-48, एमजी रोड, एसपीआर, गांव सकतपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें