फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 324 नए मामले आए सामने

Mon, 29 Mar 2021 08:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना तेजी से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। रविवार को इस वर्ष अभी तक एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 324 मामले सामने आए हैं। शहर में पिछले तीन दिनों में 770 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब शहर में कोरोना की रफ्तार देखने को मिली है। इससे पहले शनिवार को 245 मामले सामने आए थे। पिछले पांच दिनों में गुरुग्राम में सक्रिय मामले एक हजार से ऊपर थे। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण दो लोगों की मौत हो गई। अभी तक शहर में कोविड -19 से 214 लोगों की मौत हो चुकीहै।
गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना के मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यालयों को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो घर से काम का विकल्प चुनें। थर्मल स्कैनिंग और कार्यस्थल पर कीटाणुनाशकों के लगातार उपयोग का प्रावधान होना चाहिए। 

65 वर्ष से अधिक,10 से कम और गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, स्वच्छता, सामाजिक दूरी के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें