फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4450 का था लक्ष्य, 5020 को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए चल रही टीकाकरण की प्रक्रिया काफी तेज हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही निजी अस्पताल भी टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब तो रोजाना लक्ष्य से ज्यादा लोगों को टीके लग रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी लक्ष्य से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को 4450 लोगों का लक्ष्य था, जबकि 5020 लोगों को टीके लगाये गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 60 साल से ऊपर के 3107 लोगों को टीके लगाए गए जबकि पहले से बीमार 45-59 साल के 1098 लोगों को टीके की डोज दी गई। वहीं, 430 स्वास्थ्यकर्मियों को और 385 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जिले के 23 शासकीय अस्पताल जुड़े हुए हैं। इसमें से अब 17 अस्पताल कोविन पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जिनमें टीकाकरण चल रहा है। वहीं, कोविन पोर्टल पर 7 नए निजी अस्पतालों के जुड़ने के बाद अब कुल 52 निजी अस्पतालों में कोरोना का टीकाकरण चल रहा है। बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए कुल 100 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 3139 व निजी केंद्रों पर 1881 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें