फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बेकाबू : संक्रमण की चपेट में आए एक दिन में सर्वाधिक 606 लोग, 1 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एक दिन में इस वर्ष के रिकॉर्ड 606 नए मरीज आए तो 261 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, शनिवार को संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत भी हुई। इसी के साथ जिले में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर अब 367 हो गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि फरवरी के मध्य तक कोरोना के मामले में जिले की स्थिति ठीक थी लेकिन उसके बाद एक बार जो हालात बिगड़ने शुरू हुए तो अब तक कोरोना नियंत्रण में नहीं आया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2527 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 2417 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि 210 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया जांच का दायरा
जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 64398 पर पहुंच चुका है। इसमें से 61 हजार 404 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 367 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में उपचाराधीन 210 मरीजों में से 197 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 8 मरीज कोविड अस्पताल व 5 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब रोजाना बड़ी संख्या में जांच शिविर लगा रहा है, जिसमें अस्पताल, सामुदायिक व स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही सेक्टर व सोसायटियां शामिल हैं। वहीं, 7 अप्रैल से आईएमटी मानेसर में भी रोजाना शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कंपनियों के कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वाधिक 6109 की हुई जांच
शनिवार को जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज आए तो वहीं सर्वाधिक 6109 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। यह इस वर्ष की कोरोना जांच की यह सर्वाधिक संख्या है। 6109 में से 5240 की आरटी-पीसीआर व 869 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 54 हजार 830 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 64 हजार 398 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें