गुरुग्राम। जिले में शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 4319 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, वहीं 9 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूलने लगे हैं। हालांकि, शुक्रवार को 1670 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर भी लौैटे हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम जिले में अभी तक 96738 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 75568 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 410 लोगों की जान चली गई। वर्तमान में 20760 सक्रिय केस हैं, जिसमें 19667 लोग होम आइसोलेशन हैं, जबकि 205 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 888 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
14455 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
शुक्रवार को गुरुग्राम जिले में 111 केंद्रों पर वैैक्सीन लगाई गई। जिसमें 14455 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 8057 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 6398 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। टीकाकरण अभियान में 12863 लोग 45 वर्ष या इससे ऊपर की उम्र वाले शामिल रहे। वहीं 503 स्वास्थ्य कर्मियों और 1089 फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के दौरान 9700 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया औैर 4755 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया।
शुक्रवार को टीका लगवाने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों में से 6912 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 5951 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 310 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 193 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 835 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैैक्सीन की पहली डोज और 254 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। अभी तक गुरुग्राम जिलेे में 451726 लोगों को वैैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।