फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जापान से लौटे युवक समेत पांच मरीजों में मिला कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य चार मरीजों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें सेक्टर-66 के रहने वाले 44 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वह हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यो से वापस आया है। वह कुछ दिन से बीमार चल रहा था, उसकी जांच पॉजिटिव आई है। जबकि, चार अन्य मामलों में डीएलएफ फेज-3 निवासी 32 वर्षीय महिला, सेक्टर-91 निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-28 निवासी 30 वर्षीय पुरुष, पालम विहार निवासी 78 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी मरीजों की स्थिति ठीक है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। सोमवार को पांच मरीजों में कोरोना की पुष्टि के बाद अब तक शहर में कोरोना के 28 मरीजों की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना के 140 सैंपल इकट्ठे किए गए हैं, वहीं शहर में कोरोना के 16 एक्टिव मरीज हैं। सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि 12 मरीज ठीक हो चुके हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन डाॅ. अलका सिंह ने बताया कि मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। एहतियात के तौर पर अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें