फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 287 नए संक्रमित मरीज मिले, 262 हुए स्वस्थ, 2 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रविवार को कोरोना के 287 नए संक्रमित मरीज मिले, तो 262 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, 2 मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ मरीजों की कुल संख्या अब बढ़कर 21732 हो गई है, जिसमें से 19145 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब जिले में कुल 2408 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 2199 मरीज होम आइसोलेट हैं। 209 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों में से सबसे ज्यादा 171 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं, जबकि जिला कोविड अस्पतालों में 13 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं, 25 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
हालांकि, जांच की गति पिछले दो सप्ताह से कम हो गई है। रविवार को जिले में 2756 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें से 2058 लोगों की आरटी-पीसीआर व 698 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिये की गई। अब तक जिले में 271694 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है, जिसमें से 247206 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 21732 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें