फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना की बेतहाशा रफ्तार के बीच जिला प्रशासन ने सोमवार को कंटेनमेंट जोन की नई सूची जारी कर दी। इनमें कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 8 शहरी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के 27 इलाकों को शामिल किया गया है। प्रशासनिक आदेश के मुताबिक, पूर्व की तरह इन इलाकों में कोरोना नियंत्रण को लेकर ज्यादा सख्ती व अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है, उनमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) तिगड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बादशाहपुुर, पीएचसी पलड़ा, यूपीएचसी राजेंद्रा पार्क, यूपीएचसी फिरोज गांधी कॉलोनी, यूपीएचसी सुखराली, पीएचसी भांगरौला व यूपीएचसी चंद्रलोक शामिल है।
इसमेें बादशाहपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 9 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, तिगड़ा में 2, पलड़ा में 2, राजेंद्रा पार्क में 2, फिरोज गांधी कॉलोनी में 1, सुखराली में 2, भांगरौला में 3 व चंद्रलोक में 6 इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। कोरोना से बचाव के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए रोजाना प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की जा रही है। इसके लिए जिले में अधिकारियों की अलग-अलग समितियां भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें