फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सराय वाला रोड से डिपो तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अशोक विहार फेस-3 में सराय वाला रोड से गली नंबर 5 होते हुए बस डिपो तक नई सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा के भाई हरविंदर शर्मा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान हरविंदर शर्मा ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। इसके बन जाने से अब आवागमन सुगम होगा, स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि विधायक मुकेश शर्मा का संकल्प है कि गुरुग्राम को सुविधाओं, स्वच्छता और सुगमता से सुसज्जित एक मॉडल शहर बनाया जाए। इस अवसर पर पार्षद रेखा सैनी, पार्षद सुनीता वर्मा, दिनेश सैनी समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें