गुरुग्राम। एक निजी कॉलेज में बॉलीवुड फ्रेशर्स नाइट का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत, आत्मविश्वास का विकास और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र गहलोत ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत ने शिक्षा के साथ अनुशासन और स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। प्राचार्य एसएस बोकन और रजिस्ट्रार अशोक गोगिया ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिए। कार्यक्रम में रैंप वॉक, बॉलीवुड, पंजाबी और हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों को मिस्टर व मिस फ्रेशर, टैलेंट व पर्सनैलिटी के खिताबों से नवाजा गया। संवाद