फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महावीर चौक पर वॉक-वे निर्माण में आएगी तेजी, लोगों को जल्द मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉक-वे निर्माण के लिए जीएमडीए ने पीडब्ल्यूडी को जारी किए चार करोड़
विज्ञापन

महावीर चौक के सौंदर्यीकरण के साथ ही पैदल यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। महावीर चौक पर बन रहे एलिवेटेड वॉक-वे के काम ने दोबारा से गति पकड़ ली है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने करीब चार करोड़ रुपये लोक निर्माण को जारी कर दिए हैं। इसे सिंगापुर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। वॉक-वे के दोनों ओर पौधे लगाए जाएंगे। पिलर्स पर वर्टिकल गार्डन का प्रावधान होगा।

पुराने शहर में बस स्टैंड के पास महावीर चौक यातायात की नजर से सबसे व्यस्त चौक है। ऐसे में प्रशासन जाम मुक्त करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके तहत बस स्टैंड की ओर अंडरपास का निर्माण हो चुका है। अब चौक के चारों ओर एलिवेटेड वॉक-वे बनाया जा रहा है। प्रदेश का यह पहला एलिवेटेड वॉक-वे 317 मीटर लंबा होगा। इस पर जीएमडीए 24 करोड़ खर्च कर रहा है। महावीर चौक पर अंडरपास के साथ सरफेस रोड और वॉक-वे के निर्माण की जिम्मेदारी जीएमडीए ने पीडब्ल्यूडी को सौंपी है।
विज्ञापन

योजना के अनुसार यह पहला ऐसा वॉक-वे होगा, जिसमें लोगों को पैदल नहीं चलना होगा। इसमें तीन ओर लिफ्ट जबकि एक तरफ स्वचालित सीढि़यां होंगी। पांचवें किनारे पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी का प्रावधान किया गया है। इसका एक रास्ता बस अड्डा रोड, एक ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड, पुलिस लाइंस गेट व पुलिस लाइंस गेट के सामने पीएनबी बैंक के पास होगा। पीएनबी बैंक और पुलिस लाइन की तरफ लिफ्ट और स्वचालित सीढि़यां लगेंगी। जीएमडीए महावीर चौक पर निर्माणाधीन वाॅक-वे को सिंगापुर की तर्ज पर बनाएगा। एफओबी पर भी हरियाली का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वॉक-वे का स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो गया है। चढ़ने-उतरने के लिए सीढि़यां बन गई हैं। वॉक-वे परियोजना में वार्टिकल गार्डन भी होगा। योजना के अनुसार वॉक-वे के पिलर्स और नीचे ग्रीन बेल्ट को पौधे लगाए जाएंगे।
पहले इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन परियोजना में लगातार देरी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, जीएमडीए पैसा जारी करने में देरी कर रहा था। इसके लिए छह बार रिमाइंडर भेजा गया था। पैसे नहीं मिलने से ठेकेदार ने काम की गति को धीमा कर दिया था। फरवरी से काम धीमी गति से चल रहा था। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण पैसे जारी करने में देर होती गई और परियोजना लटकती चली गई। अब नई सरकार के गठन के बाद लंबित परियोजना को सिरे चढ़ाने का काम जोरशोर से शुरू हो गया है। इसी के तहत जीएमडीए ने चार करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को दे दिए हैं। अब लोक निर्माण विभाग ठेकेदार को पेमेंट करने की प्रक्रिया पूरी करा रहा है। दूसरी ओर ठेकेदार ने भी कार्य तेज कर दिया है।
सदर बाजार से आने वाले वाहनों के लिए यूटर्न

चौक पर जाम दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सदर बाजार से सिविल अस्पताल जाने वाले वाहनों के लिए स्थाई रूप से यूटर्न बनाया जाएगा। अंडरपास के पास बस स्टैंड का गेट होने से यातायात प्रभावित होता है, ऐसे में गेट को आगे बनाने की योजना है। महावीर चौक पर पुलिस लाइंस के गेट को भी पीछे किया जा रहा है। एफओबी बनने से 50 हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। अभी लोगों को वाहनों के बीच सड़क पार करना पड़ता है। इससे अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं और जाम की समस्या रहती है। दूसरी ओर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण करीब 1.41 करोड़ रुपये से चौक के चारों ओर सड़क को चौड़ा करने और फुटपाथ का निर्माण करवाने जा रहा है। फुटपाथ और सड़क को चौड़ा होने से यातायात नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन-

जीएमडीए ने फंड जारी कर दिया है। वॉक-वे का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। महावीर चौक पर एलिवेटेड वॉक-वे पर पौधे लगाए जाएंगे और पिलर्स पर भी वर्टिकल गार्डन बनवाए जाएंगे। - चरणदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें