फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आश्वासन मिलने के बाद सुपरटेक ह्यूज प्रोजेक्ट के खरीदारों का प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जल्द से जल्द प्रोजेक्ट निर्माण कराकर खरीदारों को सौंपने का आश्वासन मिलने के बाद सेक्टर-68 स्थित सुपरटेक ह्यूज प्रोजेक्ट के खरीदारों का शनिवार को हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) के कार्यालय पर होने वाला बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन स्थगित हो गया। निर्माण में हो रही देरी के चलते खरीदारों ने प्रदर्शन की घोषणा की थी।
विज्ञापन

यह प्रोजेक्ट 2013 में शुरू हुआ था और सन 2019 तक फ्लैट मिल जाने थे, लेकिन अभी तक खरीदार भटक रहे हैं। खरीदारों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रोजेक्ट पूरा करके घर सौंपे जाएं। यहां के खरीदारों ने शनिवार को हरेरा कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन की घोषणा की थी। बिल्डर के प्रोजेक्ट में 700 फ्लैट हैं और 24 टावर हैं। इनमें से सिर्फ 4 टावर ही बने हैं। 20 टावरों का काम भी शुरू नहीं हुआ है। बिल्डर समूह पर दस्तावेजों की गलत प्रस्तुति, फर्जी दस्तावेजों का निर्माण, आपराधिक साजिश के चलते मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। खरीदारों ने हरेरा से मांग की थी कि उनके घर जल्द से जल्द दिलवाए जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें