फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 नए अस्पतालों का निर्माण युद्धस्तर पर : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास एक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 24 नए अस्पतालों का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। ये अस्पताल न सिर्फ दिल्ली वासियों को बेहतर इलाज देंगे बल्कि राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल बनेंगे। पिछली सरकारों की लापरवाही ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल कर दिया था। आज भी प्रति 1000 लोगों पर 2 बेड भी उपलब्ध नहीं हैं जबकि डब्ल्यूएचओ का न्यूनतम मानक 2 और विकसित देशों में यह संख्या 5 है। उनकी सरकार का लक्ष्य दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हेल्थ हब बनाना है। सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें