फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश या इत्तेफाक: दिन सोमवार और सड़क एसपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपीआर रोड पर कैमरे कम होने से वारदात के बाद भागने में आसानी
विज्ञापन

- पेशेवर शूटर हैं रोहित शौकीन के हत्यारे, 12 गोलियां मारकर की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

सोमवार का दिन और सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर)। यह साजिश है या इत्तेफाक कि दोनों एक ही मामले से जुड़े हैं। रोहित शौकीन की गाेलियों से भूनकर हत्या करने और गायक राहुल फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर फायरिंग, यह दोनों वारदातें सोमवार को और सदर्न पेरिफेरल रोड पर हुईं। दोनों ही वारदातों में अंधेरा होने के बाद का समय चुना गया। दरअसल, एसपीआर पर कैमरे कम होने से वारदात के बाद भागने में आसानी है और पहचान उजागर होने के आसार कम हैं।
14 जुलाई (सोमवार) की देर शाम सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने वाले बदमाशों ने रेकी करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया था। 4 अगस्त (सोमवार) की रात रोहित शौकीन की हत्या कराने के लिए भी एसपीआर को चुना गया, ताकि वारदात को अंजाम देेने के बाद बदमाश आसानी से भाग सकें। एसपीआर रोड पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम होने और वारदात के बाद भागने में आसानी मानी जाती है। रोहित के परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर दीपक नांदल ने उसको कॉल करके व लोकेशन भेजकर रुपये देने के लिए एसपीआर रोड पर बुलाया था।
विज्ञापन


बदमाशों ने चलाई करीब 20 गोलियां
एसपीआर रोड पर रोहित शौकीन की हत्या करने के दौरान बाइक सवार दोनों बदमाशों ने करीब 20 गोलियां चलाई थी। इनमें 12 गोलियां रोहित को लगने से उसकी मौत हो गई। दोनों बदमाशों ने रोहित को जिस तरह गोलियां मारी हैं, उससे दोनों पेशेवर शूटर माने जा रहे हैं। पुलिस इस बारे में खुलासा नहीं कर रही है कि रोहित शौकीन की हत्या वाली जगह से कारतूस के कितने खोल बरामद हुए हैं।

दो दिन बाद भी बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर
रोहित शौकीन के हत्यारे दो दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गायक राहुल फाजुलपुरिया के करीबी रोहित शौकीन की हत्या मामले में पुलिस अधिकारी और जांच टीमें कुछ भी बोलने से बच रही हैं। एसपीआर रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज पुलिस ने खंगाली है ताकि बदमाशों की बाइक की पहचान कर उन तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन



वर्जन
रोहित शौकीन हत्या मामले की छानबीन में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। विभिन्न बिंदुओं के तहत छानबीन की जा रही है। बाइक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। - वीरेंद्र सैनी, सहायक पुलिस आयुक्त, मानेसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें