फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांग्रेस का आपसी विवाद पुलिस तक पहुंचा, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला कांग्रेस के शहरी प्रधान पंकज डावर और पार्टी नेता पीएल कटारिया का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। पीएल कटारिया के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। पूरे मामले की शिवाजी नगर थाना पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, मामूली विवाद थाने तक पहुंचने को कांग्रेस की आपसी गुटबाजी से भी जोड़ा जा रहा है। बीते 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय कमान सराय में एक कार्यक्रम था। इसमें पीएल कटारिया से सांसद कुमारी सैलजा के फोटो को लेकर सवाल उठाया था।
उनका आरोप था कि कुमारी सैलजा की फोटो को हटा दिया गया। हालांकि. कांग्रेस जिला प्रधान पंकज डावर ने पीएल कटारिया के दावे को नकारते हुए कहा था कि सभी नेताओं को फोटो लगी हुई है। दूसरी जिला कांग्रेस कमेटी ने 31 दिसंबर को पीएल कटारिया को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद पीएल कटारिया ने एक वीडियो जारी कर शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल वीडियाे में पीएल कटारिया ने कहा कि कई दलित संगठन पंकज डावर से नाराज और आक्रोशित हैं। संगठनों से जुड़े लोग पंकज डावर के घर का पता पूछ रहे हैं। जिला प्रधान पंकज ने कहा कि वायरल वीडियो की शिकायत पुलिस में दी गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो आपत्तिजनक है और उनकी सुरक्षा से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की शाम पुलिस की एक टीम ने उनके घर पर जाकर मामले की जानकारी भी ली है। दूसरी ओर पीएल कटारिया ने कहा कि उनके पास जो जानकारी आई थी, उसके बारे में प्रधान को अवगत कराया है।ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें