फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह में कांग्रेस का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
-नीट पेपर लीक कांड और निरंतर बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नीट पेपर लीक मामले और पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी नूंह की ओर से लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व नूंह कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।



प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। साथ ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी शहीदा खान ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल नीट परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों का परीक्षा प्रणाली पर से विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई वृद्धि ने आम जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ईंधन महंगा होने से परिवहन, कृषि, उद्योग और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी और किसानों पर पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर यह अतिरिक्त बोझ डालना गलत है। प्रदर्शन में चौधरी अख्तर हुसैन काटपुरी, चौधरी मेहताब अहमद, इंजीनियर इब्राहिम, मुबीन, एडवोकेट साहुन, इम्तियाज गोकुलपुर, आरिफ लुहिंगा, अजहरुद्दीन, अंजुम हुसैन, मुबारिक मलिक, हासिम गंगवानी, वहीद सालंबा, साजिद, मकसूद सिकरवा, हाजी असगर, लियाकत अली, इकरून, प्रदीप कुमार, शाकिर, अशराक, डॉ. उस्मान गंगवानी और यूसुफ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें