संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट चोर-गद्दी छोड़ मुहिम के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वोट चोरी करके सरकार बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया।
रविवार को स्थानीय लोहिया धर्मशाला में कांग्रेसी कार्यकर्ता वोट चोर-गद्दी छोड़ मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकत्रित हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इसमें विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने शिरकत की थी। इस मौके पर जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से गठजोड़ कर केंद्र व राज्यों में सरकारें बनाने का खेल खेला है, जिसका राहुल गांधी ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस अवसर पर पंकज भारद्वाज, हरिओम छोकर, बीरसिंह नम्बरदार, अनुज गुप्ता, मोहनलाल सैनी, दिनेश छोकर, लवली अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।