फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ुरुग्राम। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत जुलूस निकालकर गुरुग्राम शहरी कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। रविवार को सदर बाजार क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन में पूर्व सांसद राज बब्बर और जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। सदर बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। मंदिर में मत्था टेककर राज बब्बर ने आशीर्वाद लिया। यहां हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर करके भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। राज बब्बर के नेतृत्व में सदर बाजार से सोहना चौक तक जुलूस निकाला गया। सभी कार्यकर्ता हाथों में राहुल गांधी की तस्वीर वाली तख्तियां व झंडा लिए हुए थे। वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार क्षेत्र में आमजन को यह बताने का काम किया कि भाजपा ने वोट चोरी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें