फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस आयुक्त कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में 21 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर, गिरफ्तारियों और कथित पुलिस प्रताड़ना के विरोध में सोमवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक असहमति को दबाने के लिए पुलिस तंत्र का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ गुरुग्राम ग्रामीण और गुरुग्राम शहरी के दोनों जिला अध्यक्षों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। इसके अलावा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को कथित रूप से परेशान या धमकाने पर रोक लगाने की मांग की गई। कांग्रेस ने पुलिस हिरासत के दौरान मारपीट या प्रताड़ना की शिकायत करने वाले युवा कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और जिला अध्यक्षों का स्वतंत्र मेडिकल परीक्षण कराने की मांग भी रखी। साथ ही संबंधित स्थानों की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने मांगों पर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को प्रदेशभर में ले जाया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, उपनेता एवं विधायक आफताब अहमद, विधायक बीबी बतरा, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री करण दलाल, जगदीश यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और जसवंत बावल, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, केकेसी प्रदेश अध्यक्ष नरेश मलिक, वीरेंद्र बिल्लू यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और अन्य संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कई जिलों के नेता-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें