जंतर मंतर पर पहुंचे कांग्रेस नेता शाहीन शम्स
- कहा- छात्रों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान जरूरी
तावड़ू। कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता एवं सोहना-तावड़ू विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय शाहीन शम्स ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों की मांगों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाना आवश्यक है।
शाहीन शम्स ने कहा कि वह छात्रों के मुद्दों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों से जुड़े विषयों पर पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार विद्यार्थियों की आवाज को उठाती रही है और पार्टी नेता राहुल गांधी भी कई मंचों पर छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाना और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्र संगठनों और विद्यार्थियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर वह उनके साथ खड़े हैं। संवाद