नामांकन किया दाखिल
नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन टिकट मिलने पर रोहताश खटाना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जिनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी साथ थे। वहीं नामांकन के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार रोहताश खटाना ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद इलाके की कायापलट कर देंगे। क्षेत्र की जनता उनके साथ हैं। जिनके आशीर्वाद से वे चुनावी मैदान में उतरे हैं।
तीन बार लड़ चुके चुनाव
कांग्रेसी उम्मीदवार रोहताश खटाना सोहना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ कर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। किंतु उनको जीत नसीब नहीं हो सकी है। 67 वर्षीय रोहताश करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। जिन्होंने अपना पहला चुनाव वर्ष 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी की टिकट से लड़ा था। जबकि वर्ष 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमाई थी। किन्तु उनको जीत नहीं मिल सकी थी। इसी प्रकार वर्ष 2019 में रोहताश ने जननायक जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था तथा भाजपा के संजय सिंह से चुनाव हारकर दूसरे स्थान पर रहे थे।