फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजीव चौक अंडरपास की बदहाली पर कांग्रेस का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कांग्रेस ने राजीव चौक अंडरपास को भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता-जागता सबूत बताया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यह जनता की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि ठेकेदारों की जेब भरने का जरिया बना है। डावर ने अंडरपास की बदहाली उजागर की। उन्होंने कहा कि यहां गंदगी का अंबार है, बदबू आती है और अंधेरा छाया रहता है। पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं है, जिससे महिलाएं और बुजुर्ग यहां से गुजरने में डरते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंडरपास बनाने से पहले कोई ठोस सर्वेक्षण या जनता की जरूरत का आकलन नहीं किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें