गुरुग्राम/पटौदी। गांव भोड़ाकलां स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 की कार्रवाई की है, इसके तहत यदि बाद में कोई शिकायत आती है तो पुन: जांच की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से भिवानी के गांव सहड़कलां निवासी अमित भोड़ाकलां की सहारन ट्रांसपोर्ट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। इसकी के कारण उसने रविवार को कार्यालय में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कार्यालय में जब कुछ चालक आए तो उन्होंने शव लटके देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।