फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में बंधक बनाकर कंप्यूटर इंजीनियर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में लूट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शहर के शंकर विहार चौक के समीप रविवार को बदमाशों ने काम खत्म कर वापस लौट रहे कंप्यूटर इंजीनियर को कैब में लिफ्ट देकर बंधकर बना लिया और लूटपाट की। पीड़ित युवक ने इस मामले में उद्योग विहार थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के शक्ति नगर के रहने वाले प्रियेश राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में किराये के मकान में रहता है। वह शहर के उद्योग विहार स्थित एक निजी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर हैं। रविवार रात लगभग आठ बजे ड्यूटी खत्म करके शंकर चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था।
उसी दौरान एक आइ-20 कार पहुंची। जिन्होंने लिफ्ट देने का इशारा किया। इसके बाद वह कैब के अंदर बैठ गये। कैब में चालक सहित तीन युवक बैठे थे। कुछ समय बाद पीछे वाली सीट पर बैठा आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने देकर पर्स ले लिया। साथ ही आरोपियों ने उनके हाथों की सोने की अंगूठी भी छीन ली। इसके बाद कैब सवार सभी आरोपी ने रजोकरी फ्लाईओवर से आगे उतारकर दिल्ली की ओर कार सहित फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें