गुरुग्राम। सेक्टर-86 के नवादा फतेहपुर के रुडसेट (रुरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लॉयमेंट
ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) ने बुधवार को कंप्यूटर और एकाउंटेंसी की व्यवसायिक कोर्स शुरू किए। 38 दिनों के कोर्स में 75 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। केनरा बैंक की सीएसआर गतिविधियों के तहत चलने वाले संस्थान में जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं और पुरुषों के लिए व्यवसायिक कोर्स कराए जाते रहे हैं। निदेशक डॉ. सौम्या भारद्वाज ने बताया कि सिलाई, कटाई और ब्यूटीशियन की कक्षाओं में केवल महिलाएं होंगी। इसमें उन्हें बुटिक या पार्लर खोलने के लिए जरूरी साधनों, ऋण और व्यवसाय को आगे बढ़ाने को लेकर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। निशुल्क प्रशिक्षण में करीब 85 प्रतिशत प्रशिक्षु बीपीएल परिवारों से होते हैं। संवाद