बादशाहपुर (संवाद)। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पटौदी के भौड़ा कलां में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की शिकायत की गई है। भौड़ा कलां गांव निवासी महेंद्र कुमार और अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय गैस एजेंसी से 2023 से लगातार आम उपभोक्ताओं के सिलिंडर बिना बुकिंग के ऊंचे दामों पर अन्य लोगों को बेचे जा रहे हैं। महेंद्र कुमार ने बताया कि इस फर्जीवाड़े के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, गुरुग्राम से लेकर चंडीगढ़ के उच्च अधिकारियों तक सीएम विंडो के माध्यम से कई बार शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा एसडीएम पटौदी और डीसी गुरुग्राम को भी मामले से अवगत कराया गया लेकिन अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई।