फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना ढाणी मार्ग को कब्जा मुक्त करवाने के लिए एसडीएम को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ गांवों के ग्रामीणों का आरोप- भूमाफिया ने सरकारी भूमि व नाले पर कब्ज कर चहारदीवारी की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना ढाणी मार्ग व नाले पर अवैध कब्जा कर पक्की चहारदीवारी करने के मामले में स्थानीय निवासियों ने एसडीएम को शिकायत दी है। आठ गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सोहना एसडीएम को लिखित ज्ञापन पत्र सौंपकर भूमि व नाले को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस विभाग, लोकनिर्माण विभाग, नगरपरिषद को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

सोहना-गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग से सोहना ढाणी गांव को जाने वाले मार्ग के साथ साथ लगती भूमि व नाले पर भूमाफियाओं ने अवैध रूप से चहारदीवारी कर कब्जा कर लिया है। नाला बरसाती है जबकि सड़क के साथ लगती भूमि लोकनिर्माण विभाग की है। इसकी चौड़ाई 11 फुट व लंबाई करीब 500 मीटर बताई जाती है। भूमाफियाओं ने वर्षों पुरानी पत्थर की बनी चहारदीवारी को तोड़कर अपनी चहारदीवारी कर डाली है। इस मुद्दे पर मंगलवार को सोहना ढाणी, मोहम्मदपुर गूजर, सिरहोल की ढाणी, रायसीना, गुंडवास आदि के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अवैध रूप से किए जा रहे कब्जे का विरोध जताया है तथा एक लिखित ज्ञापन पत्र सोहना एसडीएम को सौंपा। वार्ड नंबर 21 की महिला पार्षद के पति रूपचंद ने बताया कि उक्त भूमि व नाला सरकारी है जिस पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जांच करने के आदेश दिए है। विभागों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश यादव, एसडीएम, सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें