फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी कर्मी पर साथी ने डंडे से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में 30 जुलाई की शाम को भारतीय एयरटेल के कर्मचारी पर साथी कर्मचारी ने डंडे से हमला कर दिया। इससे पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया। नई दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन निवासी शिवम कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित ने बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब 6 बजे कंपनी में साथ काम करने वाले कर्मचारी तरुण डागर ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर व पैर में काफी चोटें आईं। कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने शिवम कुमार को छुड़वाया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें