फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खस्ताहाल डगर से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन पहले शुरू किया जर्जर सड़क की मरम्मत का काम बीच में लटका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर 102-102ए को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जीएमडीए की लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। लगभग 15 दिन पहले विभाग ने जर्जर सड़क की मरम्मत का काम सर्वे के बाद शुरू तो किया लेकिन अब यह काम बीच में ही लटका हुआ है। अंडरपास के पास सड़क के खुदे हुए हिस्से को वैसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
अडानी ग्रांड ऑयस्टर सोसाइटी के निवासी कमल मल्होत्रा ने बताया कि मुख्य मार्ग होने के कारण यहां सुबह-शाम भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंपीरियल गार्डन्स आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने कहा कि हालिया बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है और सड़क पर वाहन खराब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस अधूरी परियोजना को पूरा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें