अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर आयुष विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त पहल। संवा
फर्रुखनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत कॉमन योग प्रोटोकॉल का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों एवं योग सहायकों ने प्रतिभागियों को निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का क्रमबद्ध एवं विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं शिथिलीकरण अभ्यासों का विधिवत अभ्यास कराया गया। आयुष ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. शशी यादव ने स्वास्थ्य के लिए योग, ज्ञान के लिए योग एवं विश्व शांति के लिए योग विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। संवाद