फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखें समितियां : विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत ने आयोजकों से की अपील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के हरियाणा प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत ने प्रदेश में आयोजित होने वाली रामलीला, दुर्गा पूजा, गरबा और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आयोजक समितियों से अश्लील और अभद्र गीतों व प्रस्तुतियों से बचने तथा कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

शेखावत ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य आस्था, श्रद्धा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। ऐसे कार्यक्रमों में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत प्रस्तुतियों से उनकी मूल भावना और गरिमा प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि रामायण सहित धार्मिक ग्रंथों और लोक परंपराओं का उद्देश्य समाज में आस्था, सद्भाव और उच्च जीवन मूल्यों को स्थापित करना है इसलिए आयोजनों में ऐसे गीतों, दृश्यों और प्रस्तुतियों से बचना चाहिए, जो उनकी गरिमा के अनुरूप न हों। गरबा और डांडिया नाइट्स का उल्लेख करते हुए शेखावत ने आयोजकों से प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से समझौता नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, गलत मंशा से कार्यक्रमों में प्रवेश करने वाले लोगों के कारण महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में आयोजकों को सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें