फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गमछे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। घाटा गांव में बीती 21 अप्रैल की रात एक अधेड़ ने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी बाबूलाल (46) के रूप में हुई है। वह काफी समय से परिवार के साथ घाटा गांव में रह रहा था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। जांच अधिकारी एएसआई दीपक ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था। 21 अप्रैल की शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचा तो परिजनों के साथ उसका झगड़ा हो गया। परिजनों ने बताया कि रात को सब एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बाबूलाल दूसरे कमरे में था। देर रात करीब 2.30 बजे परिजनों को आत्महत्या का पता चला।पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें