फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चित्रगुप्त पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। गुरुग्राम और दिल्ली एनसीआर से चित्रांश समाज के लोगों ने इस पूजा और हवन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर देर शाम तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल की कलाकार प्रियंका चतुर्वेदी समेत कुछ अन्य टीवी कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। चित्रांश सांस्कृतिक संकुल के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों से चित्रांश समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें