गुरुग्राम के सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी में शनिवार को काम के दौरान हुए विवाद में सहकर्मी ने एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शीट कवर कटिंग के काम को लेकर युवती और उसके सहकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान युवती ने सहकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए सहकर्मी ने कैंची से उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित जलालपुर गांव निवासी शिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है।