फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::: कार्यक्रम में प्रथम वर्ष की छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन वाली पार्टी खबर लगाने का कष्ट करें।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। महारानी किशोरी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए बृहस्पतिवार को सत्र 2025-26 के अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली डॉ. आभाश्री मुख्यअतिथि, महाविद्यालय की अध्यक्षा बिरमा देवी, सीईओ डॉ. उत्तमा सिंह, प्राचार्या डॉ. गार्गी शर्मा, निदेशक डॉ. दिनेश तिवारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि डॉ. आभाश्री ने छात्राओं को जागरूक करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि हम किस तरह से पाठ्यक्रम को सही तरीके से समझ कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अब नया दौर है। अपने समय का सदुपयोग करते हुए काम को सटीक तरीके से करना और कम समय में काम करना आना चाहिए। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स के द्वारा विभिन्न गतिविधियां तथा अन्य छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें