संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अर्जुन नगर में शनिवार शाम को पार्किंग को लेकर हुए विवाद को एक कोचिंग सेंटर संचालक से मारपीट की गई। अर्जुन नगर की गली नंबर नौ स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर गाड़ी पार्किंग को लेकर कुछ दिन पहले संचालक से कहासुनी हो गई थी। शनिवार को वह कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। उसी दौरान पांच-छह युवक अचानक से कोचिंग सेंटर में घुस आए और संचालक के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर वहां पर परिजन पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग गए। हमले के दौरान विद्यार्थी भी कोचिंग सेंटर में ही मौजूद थे। वह भी डर गए थे। न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी ने बताया मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो चुका है।