फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव का आज सीएम करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
समापन आठ नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा, राज्यभर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा की समृद्ध खेल संस्कृति और युवा जोश का प्रतीक 27वां हरियाणा राज्य खेल उत्सव आज से गुरुग्राम में शुरू हो रहा है। इस राज्य स्तरीय आयोजन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार देर शाम ताऊ देवीलाल स्टेडियम में करेंगे। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवॉर्डी खिलाड़ी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन

खेल उत्सव की तैयारियों को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर, खिलाड़ियों के ठहरने, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रशासन ने उत्सव को भव्य और यादगार बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह आयोजन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहा है, जिसका समापन आठ नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। राज्य भर के हजारों खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


गुरुग्राम में 3 से 6 नवंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम में हॉकी, हैंडबॉल, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन और खेल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें