गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम की जनता सरकार से विकास और समस्याओं के समाधान की आस लगाए बैठी है। सरकार यहां के गड्ढों और जलभराव से बचकर निकल जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह के गुरुग्राम आगमन को लेकर कहा कि सीएम साहब गुरुग्राम आ रहे हो तो शहर की बदतर स्थिति भी देखते जाना।
लोकसभा, विधानसभा, निकाय चुनाव में अगर भाजपा यह मानती है कि गुरुग्राम की जनता ने उन्हें वोट दिए हैं तो उन वोटों की ही लाज रख लो जिन्होंने वोट दिए हैं, उनका ही मान रखकर शहर का सुधार करवा दो। ब्यूरो