फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए स्वयं बरते एहतियात : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
cm returns chandigarh from gurugram
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना से लड़ाई जीतकर सोमवार को गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तीन दिन तक गुरुग्राम स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आराम किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के लिए रवाना होते समय पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता कोरोना से लड़ने एवं इसे हराने के लिए स्वयं एहतियात बरते। हमें स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, इसलिए इस बीमारी को किसी और पर ना डालें। यदि कोई संक्रमित हो जाए तो अपना इलाज करवाएं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार के कोरोना से बचाव संबंधी दिशानिर्देशों को समझें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। फेस मास्क पहने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। स्टे एट होम, वर्क फ्रॉम होम का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है, उससे सतर्क रहना है। कोरोना हमें कब और कहां से हो सकता है, यह कहना मुश्किल है, इसलिए लोग निर्धारित डूज एंड डोन्टस का पालन करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार और सीएम विंडो के ओवरऑल इंचार्ज अनिल राव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, विधायक सुधीर सिंगला एवं सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, उपायुक्त अमित खत्री, पुलिस आयुक्त केके राव, निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह, डीसीपी सुमेर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें