फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का क्रिकेटर को सम्मान: युजवेंद्र चहल से मिले CM नायब सिंह, वेदांता ग्रुप करेगा करोड़ों का निवेश

Thu, 11 Jul 2024 04:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विश्व विजेता टीम के सदस्य और भारतीय टीम के खिलाफ युजवेंद्र चहल को हरियाणा सरकार की ओर से सम्मान दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में चहल को मेडल और स्मृति चिह्न भेंट किया है।  हरियाणा सीएम दिल्ली और गुरुग्राम के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सिंह और युजवेंद्र चहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह से बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में टी-20 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी को टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्रिकेट खिलाड़ी को भगवान श्री कृष्णा की मूर्ति देकर तथा सम्मान सूचक शॉल पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को मेडल भी पहनाया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार से हरियाणा का नाम रोशन करते रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरालंपिक के खिलाडियों व अन्य खिलाडि़यों के लिए जल्द ही एक अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का अभिनंदन किया जाएगा। हरियाणा खिलाडियों की धरती है और आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतरीन रूप से करते हैं और देश का नाम दुनियाभर में रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए हरियाणावी लहजे में कहा कि ‘‘हरियाणा के बगैर किसी भी खेम में झंडी कोनी पाटती’’।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने अवगत कराया कि वे क्रिकेट में बॉलिंग करते हैं और पिछले कई सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि युजवेंद्र चहल का परिवार जींद से हैं परंतु पिछले चार सालों से गुरुग्राम में रह रहा हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री को युजवेंद्र चहल के प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात का वीडियो भी दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों के हंसमुख मिजाज की तारीफ की। खिलाड़ी युजवेंद्र के पिता कृष्ण कुमार चहल ने भी मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की और बेटे के जीवन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी सांझा की। मां सुनीता कुमारी चहल भी उपस्थित थी।

अधिकारियाें ने मुख्यमंत्री को बताया कि यजुवेन्द्र चहल शतरंज और क्रिकेट दोनों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने विश्व युवा शतरंज चौंपियनशिप में शतरंज में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। युजवेंद्र चहल लेग स्पिन गेंदबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।

इस अवसर पर मंडल आयुक्त आरसी बिढान, पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोडा़, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिवास, डीसी निशांत कुमार यादव, वरिष्ठ नेता श्री गोपीचंद गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें