फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़ी इमारतों को बनाया जाए आइसोलेशन सेंटर : मनोहरलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में दिनोंदिन बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को जिले का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर चिंता जताते हुए जिले में खाली पड़ी इमारतों का सर्वे कराने व उनको आइसोलेशन सेंटर के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बढ़ते मामलों के ध्यानार्थ यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सेवाभाव के साथ काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। सीएम ने फेस मास्क की अनिवार्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि फेस मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना किया जाए और जुर्माने की राशि से ज्यादा संख्या में फेस मास्क बनवाकर जरूरतमंदों को वितरित किया जाए।
जांच की संख्या को बढ़ाने का निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि पहचान पत्र के आधार पर दूसरे राज्यों के लोगों की भी जांच हो और समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जिला उपायुक्त अमित खत्री ने कोरोना को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने निजी लैब में होने वाली जांच की निगरानी व उनकी रिपोर्ट को ऑनलाइन अपलोड कराने व लैब का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु ऐप के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक व होमियोपैथिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है इसलिए इनके प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने आरोग्य सेतु ऐप के प्रयोग पर भी चर्चा की और अधिकारियों से पूछा कि क्या सभी ने अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बैठक में आते ही आरोग्य सेतु एप को देखा, जिससे पता चला कि 500 मीटर दायरे में 10 पॉजिटिव केस हैं। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि आरडब्ल्यूए को भी आइसोलेशन सेंटर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक के दौरान सीएम ने डिस्ट्रैस राशन टोकन के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि यह टोकन इस महीने के आखिर तक राशन लेने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों का राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने प्रशासनिक तैयारियों से कराया अवगत
इस दौरान जिला उपायुक्त अमित खत्री ने प्रशासनिक तैयारियों से अवगत कराते हुए कहा कि लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाई जा रही है। मरीजों की सहायता के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की गई है। इस अवसर पर गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ वीएस कुंडू, पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल, मंडलायुक्त अशोक सांगवान, उपायुक्त अमित खत्री, निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह, एचएसवीपी प्रशासक जितेंद्र यादव, जीएमसीबीएल की सीईओ सोनल गोयल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें