फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिलावटी मिठाइयों पर सीएम उड़नदस्ते की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों से विभाग ने लिए 20 सैंपल
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। त्योहारों के मौसम के पास आने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कई मिष्ठान भंडार में मिलने वाली मिलावटी मिठाइयों पर नजर बनानी शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों से मिठाइयों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें मावा, पनीर, मैदा ,आटा के साथ अन्य सामान है। विभाग की तरफ से लिए गए सैंपल को लैब में भेज दिया गया है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगाी।
अक्तूबर-नवंबर में नवरात्र, दशहरा, दिवाली से लेकर भैया दूज जैसे कई त्योहार हैं। ऐसे में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा मिठाइयों की जरूरत पड़ती है। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कुछ दुकानदार मिलावटी पदार्थों को मिठाई में मिलाकर ग्राहकों को बेच देते हैं। ऐसे में विभाग ने मिठाइयों की बिक्री शुरू होने पर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को विभाग की तरफ से खांडसा मंडी, सेक्टर-5, राजेंद्र पार्क, चक्करपुर के साथ ही अन्य जगहों से करीब मिठाइयों के 20 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध बोरवेल के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को मानेसर क्षेत्र में भूजल का दोहन करने वाले माफिया पर कार्रवाई करते हुए तीन बोरवेल को सील किया है। इसके साथ ही अवैध बोरवेल के साथ बिजली चोरी भी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें