फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा डीप क्लीनिंग अभियान अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। अभियान के सकारात्मक परिणाम अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्य सड़कें, फुटपाथ, बस क्यू शेल्टर, ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
अभियान के तहत स्वच्छता टीमें आधुनिक मशीनों और संसाधनों का उपयोग करते हुए कचरा, मलबा, मिट्टी, प्लास्टिक वेस्ट तथा अन्य अपशिष्ट को हटाने का कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही ट्रक माउंटेड एंटी स्मॉग गन के माध्यम से सड़कों, बस क्यू शेल्टरों और सार्वजनिक स्थलों की धुलाई भी की जा रही है। अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के सभी संयुक्त आयुक्त प्रतिदिन अपने-अपने जोनों में फील्ड निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्यों की गुणवत्ता, मशीनरी की उपलब्धता, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा निर्धारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि डीप क्लीनिंग अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि शहर में स्वच्छता का स्थायी और प्रभावी वातावरण विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सभी जोन में नियमित निगरानी, आधुनिक मशीनों के उपयोग और अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग के कारण अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें